मरम्मत के नाम में फूके जा रहे हैं लाखों रुपए

सक्ती / शैक्षणिक जिला शक्ति में कमीशन के फेर में मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए गए हैं विगत कुछ वर्षों से देखें तो मरम्मत के नाम में जो शैक्षणिक जिला शक्ति में लूट मची है वह कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं।
कुछ वर्ष पूर्व कई स्कूल के लघु मरम्मत के नाम पर जहां लाखों रुपए फूंक दिए गए जबकि नियमानुसार लघु मरम्मत के लिए प्राइमरी स्कूल में 25000 मिडिल स्कूल में 50,000 एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में 75000 के आसपास राशि जारी होनी चाहिए वही कई स्कूल में 5 लाख से ऊपर की भी राशि लघु मरम्मत के नाम पर उड़ा दिए गए मजे की बात तो यह रही कि जहां जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय संचालित होता है उसके चार कदम में ही आदर्श स्कूल में दो बार लघु मरम्मत हो गए और एक बार तो 5 लाख से ऊपर का मरम्मत हो गया अब यह बात जिला शिक्षा अधिकारियों को बताने की जरूरत नहीं थी क्योंकि पूर्व के मरम्मत कार्य के दस्तावेज भी उन्हीं के कार्यालय मैं है यह गौर करने वाली बात यह भी है कि पूर्व के एक जिला शिक्षा अधिकारी ने आर ई एस विभाग से कई बार मरम्मत कार्य के पूर्णता प्रमाण पत्र की मांग की थी लेकिन आरईएस ऑफिस आज तक इसे उपलब्ध नहीं करा सका है इस संबंध में शिकायत होने पर आर ई एस के एक इंजीनियर ने अपना तबादला करवाना ही उचित समझा था और आज भी पूर्व के मरम्मत कार्य को अगर जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपए के घपले सामने आ सकते हैं जहां कई जगह महज कुछ हजार ही खर्च किए गए हैं और लाखों रुपए का आहरण किया गया है लेकिन इन सब बातों से वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी को कोई मतलब नहीं है उनका कहना है पूर्व में जो काम हुआ है उसके बारे में मैं कुछ भी नहीं बोल सकती।

वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हो रहे हैं 9 लाख से ऊपर के मरम्मत

वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अभी मरम्मत का कार्य चल रहा है जो कि 9 लाख से ऊपर का है सही मायने में अभी जितने कमरे में मरम्मत कार्य का कार्य हो रहा है और जितनी राशि उस पर खर्च की जा रही है लगभग उतने में ही जितने कमरे का मरम्मत कार्य चल रहा है वह शायद उतनी राशि में नया बन जाए लेकिन लेकिन अधिकारियों को इन सब बातों से कोई लेना-देना नहीं है बता दे वर्तमान में जो मरम्मत कार्य कर रहे हैं वहां एक शौचालय का भी निर्माण हो रहा हैं जिसका दरवाजा लोहे का है और कहीं का पुराने दरवाजे को इस्तेमाल किया गया है इस दरवाजे को रंग रोगन कर नया दर्शा दिया जाएगा वही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जहां अधिकारी बैठती है वहां मरम्मत के बाद भी सीपेज आना प्रारंभ हो गया है इन को अगर गौर से देखें तो आगे क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कार्य का सही मूल्यांकन होना चाहिए

कार्यालय के कर्मचारी भी अब दबी जुबान में कहने लगे हैं की जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जो मरम्मत कार्य हो रहे हैं उसका मूल्यांकन अगर इंजीनियर सही ढंग से करे तो विभाग का काफी पैसा बच जाएगा क्योंकि जिस हिसाब से काम हो रहा है उतना खर्च दिख नहीं रहा है अब देखना यह है कि आर ई एस के इंजीनियर सही मूल्यांकन करते हैं कि नहीं।

  • Related Posts

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के…

    Read more

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  
    error: Content is protected !!