भ्रष्ट पटवारी विनोद तंबोली को हाई कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा, चार लाख रुपए का अर्थदंड

बिलासपुर / हाई कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल ने भ्रष्टाचार के दोषी पटवारी को पांच साल की सजा के साथ 4 लाख रूपए का अर्थदंड भी सुनाई हैं। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उसे डेढ़ साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगा। दरअसल, 8 साल पहले एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी के ठिकानों में छापेमारी की थी। तब उसके पास से करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली थी। जिस पर अब फैसला आया हैं।

बता दें कि, साल 2014 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तिफरा में पदस्थ पटवारी विनोद तंबोली के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। उसके निवास समेत अन्य ठिकानों में दबिश दी थी। जांच के दौरान एसीबी ने उसके पास से 20 लाख रुपए नगद राशि, सोने-चांदी के गहने, करोड़ों रुपए के प्लॉट, जमीन और मकान के दस्तावेज भी बरामद किए थे।

एसीबी की जांच के दौरान ये भी पता चला था कि आरोपी पटवारी ने खुद के साथ-साथ अपनी पत्नी पुष्पा तंबोली बेटी अचला तंबोली, आभा तंबोली व बेटे अभिषेक तंबोली के नाम पर संपत्ति अर्जित की हैं। अनुपातहीन संपत्तियों में भारतीय नगर में दो मंजिला आलीशान मकान, भारतीय नगर में ही 6 आवासीय प्लॉट, धौराभाठा में 14 एकड़ का फार्म हाउस, विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपए जमा करने के साथ ही करीब 1 किलो वजनी सोना व करीब साढ़े चार किलो वजनी चांदी के जेवर, जीवन बीमा व किसान विकास पत्र में निवेश किया था।
इसी तरह, कार के साथ ही तीन बाइक समेत लगभग 6 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ था।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका
    error: Content is protected !!