

तिल्दा/नेेवरा/ समीपस्थ के गांव मानपुर(तुलसी) में नेवरा तिल्दा थाना के तत्वाधान में मानपुर गाँव वालों व छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के सहयोग से वृक्षारोपण निःशुल्क 1500 नग फलदार पौधा वितरण के साथ ट्रैफिक(यातायात) चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधों में ग्रीष्म कालीन समय मे पानी डालने व पौधों के देखरेख के लिए दो छोटी छोटी बच्चियों का सम्मान भी किया गया कु:शिवानी वर्मा कक्षा 7वी गीतांजली 9वी का।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर यातायात रायपुर विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी शरद चंद्रा अध्यक्षता जनपद सदस्य तिल्दा श्रीमती मीणा मनोज मरकाम मंच व कार्यक्रम संचालन युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने किया।
यातायात चौपाल में सैकड़ों की संख्या में गांव वालों ने भाग लिया जिनको संबोधित करते हुवे डीएसपी सतीष ठाकुर ने कहा की यातायात मनुष्य के जीवन के महत्वपूर्ण भाग है हम यातायात संसाधनों के माध्यम से ही एक से दूसरे स्थान पर सफर करते है ओर जीवन मे आगे बढ़ते है परन्तु भौतिक विकास के साथ हमारा जीवन बहुत भी बहुत ही अनमोल है। दुर्घटना के कारण हमारा जीवन नष्ट न हो इसके लिए यातायात नियमो का कठोरता से पालन करना अति आवश्यक है, आप सभी खुद को जिम्मेदार मानते हुवे खुद यातायात के प्रति जागरूक होकर दुसरो को जागरूक करें।
थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने कहा कि अपराध करने वालो से अपराधी को संरक्षण देने वाला व्यक्ति ज्यादा दोषी होते है हमको महिलाओं से सम्बंधित अपराध को छोड़कर बाकी अपराध को गांव में ही सुलझाने की बात कही माँ बहनों की इज्जत सबसे सर्वोपरि है इसलिए उसके मामले को थाना तक लाने को कहा ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके उन्होंने भी यातायात नियमो के पालन पर जोर दिया।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने यातायात नियमो के पालन के साथ आम जनो को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रयास करके ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील किया।
जनपद सदस्य मीना मनोज मरकाम ने सभी लोगो को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देकर पुलिस विभाग छत्तीसगढ़ उत्थान समिति खासकर गांव वालों का विषय आभार मानो जिन्होंने गांव फन से इस कार्यक्रम का आर्थिक व्यवस्था को उठाया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से लालजी सोनवानी पूर्व जनपद सदस्य, रामखिलावन साहू पूर्व अध्यक्ष शा:वि:स:,अजय सोनवानी उपाध्यक्ष शा:वि:स:,संजय यादव, रमेश पाठक,पुनीत राम यादव,घनश्याम निषाद,देबू निर्मलकर, श्रीमती सुमन यादव पंच,सुरजमती विश्वकर्मा पंच,पुन्नी ध्रुव पंच,कमला सोनवानी पंच,रामजी सोनवानी पंच,मनोज मरकाम जनपद सदस्य प्रतिनिधि,भारत वर्मा,प्यारेलाल साहू,अमरचंद सोनवानी,ओमप्रकाश निर्मलकर,वासु निर्मलकर,श्रीमती गंगा साहू मितानिन,चित्ररेखा निर्मलकर,गणेशराम निर्मलकर ग्राम प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे।







Comments are closed.