भूमि लूट और आदिवासियों के विनाश की नीति है कोल इंडिया की नई अधिग्रहण नीति : किसान सभा

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कोल इंडिया की नई अधिग्रहण नीति को भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की लूट की नीति बताया है तथा कहा है कि गरीब आदिवासियों और किसानों को यह नीति स्वीकार्य नहीं है।

कोल इंडिया ने नई भूमि अधिग्रहण नीति तैयार की है, जिसमें नौकरी देने की जगह केवल 2 से अधिकतम 3 हजार रुपये प्रति माह अधिकतम 30 वर्षों तक देने का प्रावधान किया गया है। किसान सभा ने कहा है कि अधिग्रहण से प्रभावित व्यक्ति को एक स्थायी नौकरी मिलने पर न्यूनतम 40000 रुपये वेतन मिलता है। इसके साथ ही उसे पूरे परिवार के लिए चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति,सेवा निवृत्ति के समय लाखों रुपये और पेंशन आदि लाभ प्राप्त होते हैं। लेकिन इसकी जगह 2-3 हजार रुपये देने का प्रावधान करना भूमि और प्राकृतिक संपदा की लूट है।

आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि जिस तरह बड़े पैमाने पर कोयला खदानों का निजीकरण किया जा रहा है और इसे कार्पोरेटों के हाथ में सौंपा जा रहा है, कोल इंडिया का यह फैसला कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए विस्थापन पीड़ितों को नौकरी और मुआवजा देने से बचने का रास्ता तैयार करेगा, जो अकूत मुनाफा तो कमाना चाहते हैं, लेकिन किसी भी तरह के सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन से बचना चाहते हैं। यह अधिग्रहण की नीति नहीं, बल्कि आदिवासियों और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के विनाश की नीति है।

उन्होंने कहा कि यह नीति भूमि अधिग्रहण के संबंध में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बनाये गए कानूनों और नियम-कायदों के भी पूरी तरह खिलाफ है और सार्वजनिक क्षेत्र की किसी भी कंपनी को ऐसी नीति बनाने का कोई अधिकार नहीं है। किसान सभा ने कहा है कि कोल इंडिया इस जन विरोधी भू-अधिग्रहण की नीति को वापस ले या फिर किसानों के देशव्यापी विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!