कोरबा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कोरबा नगर मंडल के द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है भारत को राष्ट्र के रूप में विकसित करने में गांधी जी का अहम योगदान है, गांधी जी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया और देश को आजादी दिलाई।इस कार्यक्रम मे कोरबा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं महात्मा गांधी के द्वारा देश को आजाद कराने के लिए किए गए कार्यों को याद किया गयाl इस कार्यक्रम में कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह,महामंत्री योगेश मिश्रा,उपाध्यक्ष राम शंकर साहू,दीपा राठौर,मंत्री प्रमिला सागर,युवा मोर्चा महामंत्री वैभव शर्मा,मनोरमा शर्मा,अजय साहू,मनोज राठौर,गिरीश नागदेव उपस्थित रहे।







Comments are closed.