भाजपा तिल्दा शहर एवं ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा शहर मंडल में निवासरत सभी भाजपा प्रदेश जिला मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ निर्वाचित जनप्रतिनिधि शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक को बैठक में विशेष रुप से उपस्थिति होने का आवाहन मंडल के द्वारा किया गया था ,बैठक में तिल्दा शहर और ग्रामीण मंडल के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का पंजीयन सुबह 10:00 बजे से आरंभ किया गया एवं कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम के शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया जिसके बाद अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक का संचालन बिंदुवार किया गया यह बैठक सुबह से शाम तक एक दिवसीय चला शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू ने अध्यक्षीय वाचन करते हुए अपने मंडल के किए गए कार्यों का उल्लेख किया वही भाजपा तिल्दा शहर के मंडल महामंत्री सौरभ जैन ने भी अपने उद्बोधन में मंडल के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रम का विवरण दिया मंडल कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश एवं जिला के वक्ता मंच पर उपस्थित रहे जिसमें लक्ष्मी वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण, लक्ष्मी बघेल पूर्व विधायक बलोदा बाजार , राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष , टंकराम वर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर , अरुणा रानी बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा , रुक्मणी वर्मा जिला मंत्री व प्रभारी तिल्दा शहर मण्डल, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगरपालिका तिल्दा नेवरा, अनिल सोनी प्रभारी भाजपा मंडल तिल्दा ग्रामीण, राजेश सेतपाल जिला सयोंजक व्यपार प्रकोष्ठ, भाजपा नेता अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामने कुछ ही दिनों के अंतराल में प्रदेश में चुनाव है और इस बार भारतीय जनता पार्टी का सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश में बनना निश्चित है ! क्योंकि आप सब ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के ऊपर पार्टी को भरोसा है आप सभी को पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपने मंडल में अपनी शक्ति केंद्रों में अपने बूथों पर मजबूती के साथ और पूरे ईमानदारी लगन के साथ कार्य पर लग जाना है प्रदेश नेतृत्व के दिए गए कार्यों को उसके निश्चित समय पर पूरा करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें वही श्री अग्रवाल ने कहा कि हमें अब कमर कस के चुनाव के लिए मैदान में उतर जाना है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने बूथ को मजबूत करते हुवे सभी बूथ में अपने कमल छाप को जितना है उक्त कार्य समिति के बैठक को मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करने को आग्रह किया कार्यक्रम का संचालन मनोज निषाद पार्षद एवं शहर महामंत्री ने किया कार्यक्रम में डॉ ढालेंद्र वर्मा, सतीश निषाद ,चंद्रकला वर्मा ,नरसिंह वर्मा, टेकराम यादव, केयूर भूषण शर्मा, सुधा चौबे , रघुवर यदु, राजू निषाद ,अलख साहू, प्रियांश सोनी, नीरज लाहोटी, यशवंत सेन, चरण जांगड़े ,गिरीश साहू ,दीपक वर्मा ,यशवंत वर्मा, कमलेश वर्मा, शैलेंद्र बलरिया, सागर पंजवानी, दिनेश पंजवानी, कृपाराम पटेल , आनंद निषाद ,नरेंद्र लहरी, आनंद शर्मा , अमित अग्रवाल, रमेश विरानी, शिव वर्मा, तोरण निषाद, अशोक यादव ,रुबेल सोनवानी ,दिनेश गायकवाड ,गोवर्धन साहू, फलगो वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका
    error: Content is protected !!