भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव की रही धूम,भव्य शोभायात्रा निकली,जगह-जगह किया गया स्वागत

तिल्दा/नेवरा/ सिंधी समुदाय ने भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव बुधवार को पूरे उत्साह से मनाया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभी समुदाय के लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर धार्मिक एकता का संदेश दिया। इसी कड़ी में विकास मित्र मंडल तिल्दा एवं छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा शहर को एवं समाज को एक नई सोच और पहल से जोड़ने का प्रयास चेटीचंड महोत्सव के पावन अवसर पर किया गया जिसमें अमर शहीद हेमू कलानी चौक से श्री झूलेलाल मंदिर तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत सिंधी समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

इसके तहत पुरे शहर की सड़क पर झाड़ू लगाना नालियों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव एवं फायर ब्रिगेड द्वारा पूरी सड़क को पानी से साफ किया गया। वही झूलेलाल मंदिर पहुंचने पर मंदिर के आंगन एवं गार्डन को भी साफ किया गया। मंदिर में जलपान के पश्चात सभी सहयोगी संस्थाओं का शाल श्रीफल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया हेमू कॉलोनी चौक से स्वच्छता टीम को सिंधी समाज के अध्यक्ष भाऊ शमन लाल खूबचंदानी, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी एवं धनराज खत्री एवं समाज के अन्य वरिष्ठ द्वारा शहीद हेमू कॉलोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात स्वच्छता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई ।

कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी द्वारा अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट रहने ऊंच-नीच से बचने एकता एवं भाईचारे के साथ शहर को साफ सुथरा रखने का संकल्प दिलवाया उक्त कार्यक्रम में श्री निरंकारी मंडल सत्कार सिंधु महिला मंडल सिंधी पंचायत महिला विंग सिंधु एकता समिति 9 स्टार ग्रुप श्री जय झूलेलाल सेवा समिति भारतीय सिंधु सभा तिल्दा इकाई महिला विंग द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

विकास सुखवानी ने सभी सामाजिक संस्थाओं का तहे दिल से आभार प्रकट किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सहयोगी राधास्वामी ग्रुप नरेश मित्र मंडल अमृतवेला परिवार एवं फायर ब्रिगेड के कर्मियों नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!