बड़ौत की लिटिल ने किया जनपद बागपत का नाम रोशन

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के 99 वें दीक्षांत समारोह में रसायन शास्त्र में महत्वपूर्ण शोध के लिए लिटिल को डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि
  • दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि और शिक्षा, कौशल
  • और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट।…
बागपत के बड़ौत शहर की रहने वाली लिटिल को दिल्ली यूनिवर्सिटी के 99 वें दीक्षांत समारोह में डीयू के कुलपति योगेश सिंह द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। लिटिल को यह उपाधि रसायन शास्त्र में महत्वपूर्ण शोध के लिए प्रदान की गयी। इस अवसर पर देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि और भारत सरकार के शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लिटिल की इस उपलब्धि पर जनपद बागपत और लिटिल के घर पर हर्ष का माहौल है और उनके घर पर शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

लिटिल के पिता मनमोहन स्वरूप सिंडीकेट बैंक, ख्बाजा नंगला जनपद बागपत से रिटायर्ड मैनेजर है और बड़ौत के दिलीप विहार में रहते है। मनमोहन स्वरूप ने बताया कि लिटिल बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है और अपनी कक्षाओं में प्रथम आती रही है। बताया कि लिटिल ने बीएससी ऑनर दिल्ली यूनिवर्सिटी के एआरएसडी कॉलेज, एमएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ी मल कॉलेज, पीएचडी की उपाधि दिल्ली यूनिवर्सिटी के एआरएसडी कॉलेज से की है। लिटिल ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनके परिजनों, गुरूजनों, मित्रों व सहयोगियों को जाता है।

लिटिल को पीएचडी की उपाधि मिलने पर उन्हें कैनरा बैंक बागपत के एजीएम अश्वनी कुमार, एलडीएम राजेश पंत, नाबार्ड के डीडीएम सोमवीर पुरी, कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र बागपत के निदेशक शशि कुमार यादव, नेहरू युवा केन्द्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अरूण तिवारी, नेशनल अवार्डी वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेकों लोगों ने बधाई दी है।

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!