
सिंगरौली / मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दो स्कूली छात्राएं बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गईं। स्कूल परिसर में ही एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर लात-घूंसे मारे। मारपीट में एक छात्रा घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां भी दूसरी छात्रा चाकू लेकर पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना शनिवार शाम को सिंगरौली जिले के नवानगर सरकारी विद्यालय की है। यहां आठवीं और नौवीं की छात्राओं में विवाद हो गया। उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्रा के बॉयफ्रेंड को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में घायल छात्रा जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में भर्ती है। इसके कुछ देर बाद छात्राओं की एक टोली अस्पताल आ गई। इस टोली में कुछ लड़के भी थे। मारपीट करने वाली छात्रा के पास चाकू भी था। ये देख अस्पताल में लोगों ने उन्हें बाहर भगा दिया।
क्या है मारपीट की वजह?
बताया जा रहा है कि दोनों छात्राओं के बीच हुई इस हाथापाई की प्रमुख वजह एक लड़का है। यानी एक लड़की का बॉयफ्रेंड, जो उसी स्कूल में पढ़ता है। एक छात्रा का कहना है कि दूसरी छात्रा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती थी। जिसकी जानकारी पहले ही छात्रा को लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।









Comments are closed.