बीजेपी पार्षद ने की दोस्त की बीवी के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज पार्षद फरार

बलौदाबाजार/सिमगा/ नगर पंचायत सिमगा के भाजपा पार्षद ने अपने दोस्त की पत्नी को सेक्स का ऑफर दे डाला। इससे भड़की महिला ने पार्षद को अपने घर में ही चप्पल से पीट दिया। 15 दिन बाद जब पार्षद ने संबंध बनाने के लिए दोबारा कहा तो महिला सोमवार को डंडा लेकर पार्षद की दुकान पर पहुंच गई। यहां पार्षद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पार्षद भाग निकला है।
करीब 15 दिन पहले आरोपी पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर अपने दोस्त के घर पहुंचा था। ताम्रकर ने महिला को संबंध बनाने का ऑफर देकर कहा था कि देवर-भाभी के रिश्ते में यह चलता है। इसके बाद महिला ने पार्षद को चप्पलों से पीटा। इस दौरान पति ने रोकने का प्रयास किया तो उसके ऊपर भी महिला भड़क गई।
महिला ने इस दौरान अपने पति पर भी नाराजगी दिखाई। महिला ने पति से कहा कि शर्म नहीं आती है, अपनी पत्नी की इज्जत करनी नहीं आती है। उसकी रक्षा नहीं कर सकते हो। तुम्हारे कारण ही ऐसे व्यक्ति घर में एंट्री लेते हैं। हमारे बीच आज से पति-पत्नी का रिश्ता खत्म। इस पर पति ने कहा कि वह पावरफुल आदमी है। इससे दोस्ती जरूरी है। करीब 15 दिन बाद BJP पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर ने अपने दोस्त की पत्नी को मैसेज कर फिर सेक्स का ऑफर दिया। सोमवार को महिला एक अन्य युवती के साथ आरोपी पार्षद के दोस्त की दुकान में पहुंच गई। यहां आरोपी को उसने डंडा मारा। इसके बाद पार्षद और उसका दोस्त दोनों भड़क गए। दोनों ने महिला और युवती को जमीन पर पटक दिया। दोनों के बाल पकड़कर खींचे और बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग भी भीड़ लगाकर खड़े रहे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। किसी ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया।
पुलिस ने बताया कि महिला ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 354, 452 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पार्षद के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हलांकि पार्षद भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं दोनों घटनाओं का वीडियो भी वायरल हो गया है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!