बिलासपुर:- 4 महीने से लापता बेटी को खोजने के बदले मां

बिलासपुर/ जनता की रक्षा के लिए पुलिस होती है, लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो उससे क्या ही न्याय की उम्मीद रखी जाए. एक ऐसा ही पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां चार महीने से गुमशुदा बेटी की शिकायत के बाद भी मां बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट रही है. लेकिन पीड़िता को अब तक उसकी बेटी नहीं मिल सकी है. वहीं, बेटी को खोजने के लिए महिला से रिश्वत मांगने का भी मामला सामने आया है. पीड़िता ने एएसआई पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है. घटना के बाद से पीड़िता लगातार कोटा थाना के चक्कर काट रही थी और पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी. इसी दौरान थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि उनकी बेटी का लोकेशन राजस्थान में मिला है और उसे वापस लाने के लिए भारी खर्च आएगा.एएसआई हेमंत पाटले ने पीड़िता से बेटी को वापस लाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की, हालांकि महिला ने 20 हजार रुपये दे भी दिए हैं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि लोकेशन मिलने के बाद बेटी को वापस लाने के नाम पर यह रकम ली गई है, जो अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!