बिलासपुर:- निरीक्षक से उप निरीक्षक बने कलीम खान, लगे थे महिला से पैसे मांगने और यौन शोषण के आरोप

बिलासपुर/ बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारी कलीम खान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें डिमोट कर दिया है. टीआई कलीम पर महिला से पैसे मांगने और यौन शोषण के आरोप लगे थे. मामले की जांच के बाद कलीम खान का निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर डिमोशन कर दिया गया है. टीआई खान को अब इस पद पर एक साल तक काम करना होगा.

दरअसल, तेजतर्रार थानेदार के रूप में पहचान रखने वाले कलीम खान उस समय बिलासपुर में पदस्थ थे, जब उनके खिलाफ एक महिला ने पैसों की मांग और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत एसपी दीपक झा के कार्यकाल में सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में धोखाधड़ी के एक मामले में दबिश देकर महिला के पति को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस में जांच और जमानत में मदद का भरोसा दिलाते हुए कलीम खान ने महिला से संपर्क किया। उन्होंने पहले कॉल किया और फिर मैसेज कर मुलाकात तय की, जहां कथित तौर पर आर्थिक लाभ की मांग की गई।

पीड़िता के आरोपों के बाद एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई. आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच कराई गई. विभागीय जांच में भी महिला का आरोप सिद्ध होने पर आईजी शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान को निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 1 साल के लिए डिमोशन करने का आदेश जारी किया है. 

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!