

तिल्दा/नेवरा/ एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वहीं गांव के सरपंच सहित परिजन शव को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने तिल्दा थाने में कई घंटे बैठे रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इस मामले में तिल्दा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि चश्मदीदों का बयान लिया गया है। बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सिनोधा निवासी नीरज वर्मा पिता टुकेंद्र वर्मा का अपने पड़ोसी युवक उमेश कुमार वर्मा पिता राजकुमार वर्मा से बिजली लाइन से छेड़छाड़ की बात को लेकर बहस हो गई थी। विवाद के बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें नीरज वर्मा जख्मी हो गया था।मृतक के भाई ने किया था बीच-बचाव नीरज वर्मा को जख्मी देख उसका भाई राजेंद्र वर्मा उसे पानी पिलाकर घर ले गया। मृतक नीरज वर्मा के भाई राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वह अपने भाई को जख्मी देखकर तुरंत उसे उमेश कुमार के चंगुल से छुड़ाकर घर भेजा। इसके कुछ समय बाद घायल नीरज वर्मा ने पटरी में जाकर आत्महत्या कर लिया। गांव के सरपंच सहित परिजन तिल्दा थाने में लाश को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने तिल्दा थाने में कई घंटो से बैठे रहे। गांव के सरपंच लक्ष्मण गिरी गोस्वामी ने बताया की वह गांव के कोटवार के साथ गांव आ रहे थे तभी उमेश वर्मा की माता ने कहा कि गांव की समस्या गांव में ही हल की जाए।








Comments are closed.