बालको हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ डायलिसिस यूनिट की शुरुआत

बालकोनगर/ बालको हॉस्पिटल में किडनी रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है।बालको हॉस्पिटल वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के साथ, अब किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस यूनिट में नवीनतम मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ सुश्री देशनी नायडू, सीईओ वेदांता रिसोर्सेस द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार के साथ ही अन्य अधाकारी उपस्थित थे। बालको हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिन्हा ने बताया कि इस यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) या अन्य किडनी संबंधी समस्याओं के कारण नियमित डायलिसिस की जरूरत होती है। यह यूनिट पूरी तरह से प्रशिक्षित चिकित्सकों, विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ से सुसज्जित है, जो मरीजों की हरसंभव देखभाल सुनिश्चित करेंगे। हमारे हॉस्पिटल में पहले से ही कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, और अब डायलिसिस यूनिट शुरू करने से किडनी रोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!