बालको महिला मंडल ने धूमधाम से आयोजित किया तीज महोत्सव

बालकोनगर / बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की धर्मपत्नी श्रीमती रंजना झा और कोरबा पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह थीं। श्रीमती झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा एवं सदस्याओं की खूब प्रशंसा की।  

बालको महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा ने अतिथियों की अगवानी की। श्रीमती संगीता और श्रीमती सोनिया गुप्ता ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती झा और श्रीमती सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में अतिथियों ने झूला झूलने का आनंद उठाया। श्रीमती संगीता शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बालको महिला मंडल के विभिन्न सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिला मंडल समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रतिभा विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है। बालकोनगर क्षेत्र के सांस्कृतिक उत्थान में महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।  

श्रीमती रंजना झा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन अत्यंत मनोरंजक रहा। उन्होंने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। वही श्रीमती सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालको महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 

‘सावन क्वीन’ का चयन प्रमुख आकर्षण – सावन क्वीन का चयन अनेक चरणों में किया गया। प्रथम चरण में कैटवॉक का आयोजन किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की वेशभूषा, श्रृंगार, प्रस्तुति आदि के आधार पर अंक दिए। बाह्य सुंदरता और प्रतिभा के मेल से व्यक्तित्व निखर उठता है, इस भावना से दूसरे चरण में प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी गई। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मिनट में विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति के अवसर दिए गए। प्रतिभागियों ने केश सज्जा, नृत्य, मेहंदी, ड्रॉइंग, रंगोली, गायन आदि की प्रस्तुति दी। तीसरे चरण में प्रतिभागियों की वाक पटुता और सूझबूझ को परखा गया। निर्णायक मंडल ने एक ही सवाल सभी प्रतिभागियों से पूछे। प्रतिभागियों के उत्तर के आधार पर उन्हें अंक दिए गए। ‘सावन क्वीन’ के लिए तीन प्रतिभागियों जिसमें प्रथम शिपी अग्रवाल, द्वितीय ममता कटकवार और तृतीय स्थान के लिए सीमा साहू को विजेताओं को चुना गया।  

कार्यक्रम की शुरूआत में महिला मंडल की सदस्याओं ने नृत्य और मल्हार लोक गीत की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विभिन्न स्टॉल, झूला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्याओं ने उत्कृष्ट भागीदारी की। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रीमती सिमरन कौर ने महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। 

Sensitivity: Public (C4)

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!