बालको ने श्री राजेश कुमार को किया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेषक के पद पर नियुक्त

बालकोनगर / वेदांता एल्यूमिनियम व्यवसाय की अनुषंगी कंपनी एवं देष की प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादक इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री राजेश कुमार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेषक नियुक्त किया है। टाटा स्टील की भारतीय एवं थाईलैंड की इकाइयों में प्रचालन, अनुरक्षण, परियोजना क्रियान्वयन, उत्पादकता बढ़ोत्तरी आदि कार्य क्षेत्रों में उन्हें 36 वर्षों का अनुभव है। श्री राजेश कुमार ने बनारस हिंदू विष्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एक्सएलआरआई से फाइनेंस में स्वर्ण पदक के साथ एमबीए की उपाधि ली है।

श्री राजेश कुमार को विनिर्माण उत्कृष्टता के साथ वृहद परियोजनाओं और नए संयंत्रों के क्रियान्वयन का लंबा अनुभव रहा है। अनेक कंपनियों के विलय एवं अधिग्रहण प्रक्रियाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में विभिन्न विनिर्माण इकाइयों ने उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने तथा लागत घटाकर विष्वस्तरीय बेंचमार्क हासिल करने में सफलता हासिल की। प्रॉफिट सेंटर, विनिर्माण, टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, प्रचालन, विलय एवं अधिग्रहण, औद्योगिक सुरक्षा, उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुधार, परियोजना अभियांत्रिकी, डिजिटाइजेषन, लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन विकास, वित्तीय विष्लेषण, नेतृत्व एवं रणनीति आदि अनेक क्षेत्रों में उन्हें विषेषज्ञता हासिल है।

श्री राजेश कुमार ने श्री अभिजीत पति का स्थान लिया है। श्री पति अब वेदांता एल्यूमिनियम के चीफ ट्रांसफॉर्मेषन ऑफिसर के तौर पर सेवाएं देंगे। वेदांता के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ईएसजी संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने के साथ ही एल्यूमिना एवं एल्यूमिनियम विस्तार परियोजनाओं, डाउनस्ट्रीम एल्यूमिनियम व्यवसाय के विकास आदि अनेक क्षेत्रों में श्री पति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बालको के ईएसजी, प्रचालन एवं मानव संसाधन उत्कृष्टता के अलावा श्री पति ने ओडिषा के झारसुगुड़ा में वेदांता द्वारा सबसे बड़े ग्रीन फील्ड एल्यूमिनियम स्मेल्टर परियोजना की स्थापना में प्रषंसनीय योगदान दिया।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका
    error: Content is protected !!