बालको द्वारा स्थानीय छात्रों के लिए मासिक कौशल विकास शिविर संपन्न

बालकोनगर / भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों के लगभग 250 छात्रों के लिए एक माह का शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया। बालको सीएसआर के ‘प्रोजेक्ट कनेक्ट’ के तहत साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स, लाइफ स्किल, डाइट एजुकेशन, साइबर क्राइम, व्यक्तित्व विकास, स्व-प्रबंधन, कंप्यूटर शिक्षा, संचार, प्रेरणा, खेल शिक्षा, कानून सत्र तथा नृत्य, संगीत, कला एवं शिल्प, करियर परामर्श तथा पशु बचाव आदि विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। बालको कर्मचारियों ने छात्रों को पढ़ाया तथा विविध विषयों पर अपने अनुभवों को साझा किया और उन्हें अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि सतत आजीविका विकास वेदांता दर्शन के सामुदायिक विकास प्रयासों में एक प्रमुख स्तंभ है। प्रशिक्षित युवा अपने कौशल एवं शिक्षा से छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बालको स्थानीय युवाओं के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा उन्हें सीखने के अवसरों का लाभ प्रदान करने और उनकी रुचि के अनुरूप उन्हें प्रशिक्षिण देने के लिए कटिबद्ध है। समुदाय में प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने हेतु बालको प्रतिबद्ध है। 

गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मनोकांता पॉल ने कहा कि बालको कोरबा के छात्रों की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्रों के लिए महीने भर का विशेष ज्ञान शिविर आयोजित करना कंपनी का सराहनीय कदम है। उन्होंने शिविर में स्वेच्छा से योगदान देने वाले बालको कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। 

वर्ष 2016 में शुरू ‘परियोजना कनेक्ट’ का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समुदाय की जरूरतों को पूरा करना है। परियोजना मुख्य रूप से बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर सरकारी स्कूलों में सीखने के माहौल में सुधार लाने पर केंद्रित है। वित्तीय वर्ष 2022 में एसईएमए विषयों पर 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए नियमित और उपचारात्मक कक्षाओं से लगभग 1447 छात्र लाभान्वित हुए। 

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!