बालको देश के गैर सूचीबद्ध शीर्ष 150 कंपनियों में शामिल

बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को डन एंड ब्रैडस्ट्रीट ने देश के शीर्ष 150 गैर सूचीबद्ध कंपनियों की सूची मे शामिल किया है। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट ने वर्ष 2021 के लिए देश की शीर्ष 500 कंपनियों की सूची जारी की है। सूची में उन कंपनियों को शामिल किया गया है जो पर्यावरण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा गवर्नेंस के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए व्यवसाय को नए आयाम दे रहे हैं।

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट ने ‘भारत के शीर्ष 500 कंपनी’ की अपनी सूची में विभिन्न क्षेत्रों से देश के उन प्रमुख कंपनियों को शामिल किया है जो अर्थव्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस वर्ष की थीम है – ‘‘लेइंग द फाउंडेशन फॉर एन ईएसजी रेडी कॉरपोरेट इंडिया’’। विश्वस्तरीय प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता के एल्यूमिनियम उत्पादन, ग्राहक संतुष्टि, नवाचार, सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, गवर्नेंस, कुल आय, लाभप्रदता, बाजार पंूजीकरण आदि मानदंडों के आधार डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की सूची में बालको को स्थान मिला।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति कहते हैं कि ऐसे सम्मान पर्यावरण, सामुदायिक उत्तरदायित्व एवं गवर्नेंस के मानदंडों के प्रति बालको के मनोबल को मजबूती देते है। औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन, सामुदायिक विकास तथा बेहतरीन प्रशासन के प्रति बालको कटिबद्ध है। देश की सतत उन्नति में योगदान के लिए बालको ने अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों को बढ़ावा दिया है।

कोरबा स्थित होटल आशीर्वाद-इन के सीएमडी श्री नवीन अरोरा ने बालको के उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन की प्रशंसा की है। श्री अरोरा कहते हैं कि बालको ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, विश्वस्तरीय प्रचालन, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्होंने बालको के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सामुदायिक विकास के क्षेत्र में बालको ने जिला प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के समन्वयन में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई है। स्थानीय स्तर पर ही 5000 से अधिक एमएसएमई बालको की प्रगति से जुड़े हैं। ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ नीति के अनुरुप बालको व्यवसाय के उच्च मानदंडों का पालन करता है। प्रचालन क्षेत्र से लगे गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास की परियोजनाओं से जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल रही है। साढ़े पांच दशकों में बालको की भागीदारी से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!