बालको की ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत हुआ मितानिनों का सम्मान

बालकोनगर/ वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। मितानिनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालको की सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में मितानिनों ने भाग लिया। समारोह बालकोनगर के अनुभव भवन मे आयोजित हुआ।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मितानिनों के सहयोग से एकत्रित आंकड़ों के जरिए बालको को स्वास्थ्य संबंधी अनेक कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए संचालित करने में मदद मिलती है। उन्होंने मितानिनों के सम्मान में आयोजित समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे मितानिनों में आत्मविश्वास का संचार होगा और वे अपनी कर्तव्यवपराणता से मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।

बालको की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत ग्राम चुईया और परसाभाठा में स्थापित वेदांता ग्रामीण चिकित्सालयों के जरिए संयंत्र के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही इन केंद्रों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए लगभग 24000 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। वेदांता ग्रामीण चिकित्सालयों में बालको के चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का उपचार किया जाता है। चिकित्सालयों में प्राथमिक उपचार के साथ ही तपेदिक एवं एच.आई.व्ही. एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य विभाग के समन्वयन में संचालित किए जाते हैं।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!