बालको अस्पताल में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से प्रारंभ

बालकोनगर/ बालको अस्पताल में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से प्रारंभ हुआ। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। टीकाकरण के बाद बच्चों को श्री पति के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

श्री पति ने बच्चों के लिए शुरू किए गए अभियान पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बालको परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य रक्षा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। श्री पति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान से बच्चों को कोरोना वाइरस के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से बचाव और उसके प्रति जागरूकता के लिए बालको प्रबंधन ने व्यापक पैमाने पर अभियान संचालित किए हैं। बालको परिवार के वयस्क सदस्यों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। श्री पति ने कहा कि कोविड अप्रोप्रिएट बिहैवियर से ही इस महामारी से बचाव संभव है। टीकाकरण अभियान के उद्घाटन अवसर पर बालको के उप मुख्य मानव संसाधन प्रमुख श्री शुभदीप खान और बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा सहित अनेक बालको अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!