बालको अस्पताल के आयोजित शिविर में नागरिकों ने बडचढ कर किया रक्तदान

बालकोनगर / विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बालको अस्पताल ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। बालको परिवार और बालकोनगर के 417 नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेकर रक्तदान किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने शिविर में रक्तदान करने वाले नागरिकों की हौसला अफजाई की।

श्री पति ने बड़ी संख्या में बालको परिवार की भागीदारी और लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता में बढ़ोत्तरी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहनों के दबाव और दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों की दृष्टि से रक्तदान का महत्व बढ़ गया है। जरूरतमंदों को आपातकाल में रक्त देकर उनके जीवन की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।

कार्यक्रम में मौजूद इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, कोरबा के ब्लड बैंक प्रभारी श्री जी.एस. जात्रा ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों के बीच अनेक तरह की भ्रांतियां हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पूर्व खून और रक्तदाता के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। स्वस्थ व्यक्ति से ही रक्त लिया जाता है। श्री जात्रा ने यह भी बताया कि रक्तदान से शरीर से पुराना रक्त निकल जाता है और स्वस्थ रक्त कोशिकाएं शरीर में 24 घंटे में बन जाती हैं। रक्तदान से अनेक बीमारियों के होने की आशंका नहीं रहती। कोरबा के सी.एम.एच.ओ. श्री बी.बी. बोर्डे ने वृहद रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बालको अस्पताल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!