बाजार में 200 रु. किलो बोहार भाजी का भाव, कुछ मिनटों में ही लोगों ने खरीदी कर ली

राजनांदगांव / सब्जी बाजार में मौसमी बोहार भाजी 200 रुपए किलो के भाव में बिकी। मंगलवार को अलसुबह जैसे ही बाजार में बोहार भाजी की खेप पहुंची, कुछ मिनटों में ही लोगों ने खरीदी कर ली। बोहार भाजी की आवक जंगली क्षेत्र से होती है। लिहाजा दूर-दराज से लोग बाजार में भाजी बेचने पहुंचते हैं। बोहार भाजी की आवक कुछ दिनों के लिए ही होती है। गर्मी की शुरूआत में भाजी की पैदावार होती है। बाजार में इसके खरीददारों की कमी नहीं है। बोहार भाजी को खाने के पीछे स्वस्थ सेहत भी एक वजह है।

बताया जाता है कि बोहार भाजी के खाने से पाचन की समस्या दुरूस्त होती है। वहीं दूसरे रूप से यह भाजी दवाई के रूप में काम करती है। यही कारण है कि आम और खास वर्ग इस भाजी का स्वाद चखने के इंतजार में रहते हैं। भाजी के बेभाव मोल होने के बावजूद लोग खरीदी से पीछे नहीं हटते। आज बोहार भाजी को खरीदने के लिए लोगों ने 200 रुपए के भाव को दरकिनार किया। घरों में बोहार भाजी बनाने के लिए गृहणियां भी उत्सुक रहती है। बहरहाल अगले कुछ दिनों तक बोहार भाजी की आवक रहेगी। इसके बाद बाजार से यह भाजी गायब हो जाएगी।

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!