बागपत में हिन्दू-मुस्लिमों ने मिलकर मनाया ईद उल फितर का त्यौहार

विश्व में शांति, कोरोना की समाप्ति, मुल्क की उन्नति और अमन-चैन के लिए मांगी गयी दुआएं,
ईद का पवित्र व पावन त्यौहार समाज में आपसी भाईचारा कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है – डॉ जाकिर हसन…

बागपत, उत्तर प्रदेश से विवेक जैन की रिपोर

जनपद बागपत में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद बागपत में पढ़ी गई ईद की नमाज में विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में हजारों – लाखों अकीदतमंदों ने विश्व में शांति, कोरोना महामारी की समाप्ति, देश की उन्नति व अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। बागपत शहर की रहने वाली सपा नेत्री नईमा खान ने बताया कि ईद उल फितर मुस्लिम समाज का सबसे प्रमुख और पवित्र धार्मिक त्यौहार है, जिसे पूरी दुनिया के मुसलमान बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते है। युवा समाज सेवी नईम राणा ने बताया कि रमजान का पूरा महिना रहमतों का महीना माना जाता है और लोग 30 दिनों तक रोजा रखने के साथ-साथ अल्लाह की ईबादत करते है और चाँद के नजर आने के बाद ईद का त्यौहार अल्लाह में विश्वास रखने वाले सभी लोग मिलकर मनाते है। बसौद के प्रमुख समाज सेवी मास्टर सत्तार और समीर अहमद ने बताया कि अल्लाह के बंदों को रमजान माह और ईद के दिन सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदो को दान और नेक कार्य करने चाहिए। रटौल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और प्रमुख समाजसेवी डॉ जाकिर हसन ने कहा कि ईद का पवित्र व पावन त्यौहार समाज में आपसी भाईचारा कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पांची की समाज सेविका गुलिस्ता मुमताज और गुलजार आलम ने कहा कि ईद से पहले रमजान के पवित्र माह में रोजेदार जिस प्रकार कठिन दिनचर्या का पालन करते हुए अल्लाह की इबादत करते है, ईद का दिन सभी रोजेदार को ऐसा सकून और हर्ष प्रदान करता है जिसको सिर्फ महसूस किया जा सकता है, शब्दों में व्यक्त नही किया जा सकता। बागपत के समाज सेवी जाहिद कुरैशी व साजिद उर्फ सोनू ने बताया कि ईद उल फितर का त्यौहार अल्लाह का आभार व्यक्त करने और अल्लाह को याद करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर कर्नल ब्रजपाल सिंह, जुल्फीकार, नरेन्द्र, शाकिर एड़वोकेट, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, परवेज काठा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!