बागपत में फीस्ट डे ऑफ सेंट जोसेफ द वर्कर पर हुई विशेष प्रार्थना सभाएं

  • विश्व के महान संतो में शुमार है परमेश्वर के पुत्र ईसा मसीह के धार्मिक पालक पिता संत जोसफ और मजदूरों के संरक्षक संत के रूप में जाने जाते है,
  • 1 मई 1955 को कैथोलिक एसोसिएशन ऑफ इटालियन वर्कर्स को संबोधित करते हुए पोप पायस-12 ने 1 मई को सेंट जोसेफ द वर्कर का पर्व किया था घोषित

बागपत, उत्तर प्रदेश, से विवेक जैन की रिपोर्ट…

जनपद बागपत में विश्व के महान संतो में शुमार संत जोसफ को समर्पित फीस्ट डे ऑफ सेंट जोसेफ द वर्कर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बागपत के ललियाना में स्थित संत जोसफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और विश्व शांति व मानव जाति के कल्याण के लिए प्रार्थना की गयी। देश में आपसी भाईचारे, देश की उन्नति, कोरोना की समाप्ति, गरीबी की समाप्ति, मजदूरों के हक और चर्च के फादर एल्बर्ट को न्याय दिलवाने व उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए संत जोसफ से प्रार्थना की गयी। संत जोसफ परमेश्वर के पुत्र ईसा मसीह के धार्मिक पालक पिता है। वे परमेश्वर द्वारा उनके पुत्र ईसा मसीह के पालक पिता के रूप में चुने गये थे। संत जोसफ परमेश्वर की महान सत्ता में विश्वास रखने वाले एक साधारण बढ़ई थे । संत जोसफ ने समस्त जीवन गरीबों, मजलूमों और मजदूरों हितों के लिए कार्य किया। वे महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे और उन पर परमेश्वर की विशेष कृपा थी। उनको सभी मजदूरो का संरक्षक संत माना जाता है। 1 मई 1955 को कैथोलिक एसोसिएशन ऑफ इटालियन वर्कर्स को संबोधित करते हुए पोप पायस-12 ने 1 मई को सेंट जोसेफ द वर्कर का पर्व घोषित किया था। संत जोसफ चर्च ललियाना के सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु की सत्ता में पूर्ण विश्वास जताते हुए किसी भी विपरीत परिस्थितियों में विचलित ना होने, किसी का बुरा ना करने, किसी के बारे में बुरा ना कहने, एक-दूसरे की सहायता करने और मानव जाति के हित में नेक कार्यो को निरन्तर जारी रखने का संकल्प लिया। कहा कि परमेश्वर हमारी परीक्षा ले रहे है, इन विपरित परिस्थितियों में हमें अपने मन को विचलित नही होने देना है और परमेश्वर पर पूर्ण विश्वास रखना है, परमेश्वर सब कुछ सही करेंगे। इस अवसर फादर, सिस्टर सहित अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!