बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भव्य समापन

  • इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
  • समापन समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य व नाटिकाओं ने किया सभी को मंत्रमुग्ध

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट …

जनपद बागपत के मीतली गौरीपुर स्थित बागपत ग्लोबल डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन हुआ। 27 फरवरी 2023 से प्रारम्भ शिविर का कार्यस्थल गौरीपुर हबीबपुर मीतली गांव रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मुख्य अतिथि, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप ने अति विशिष्ट अतिथि, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील गौतम व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्च की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया रही। इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने दहेज एक अभिशाप व कन्या भ्रूण हत्या पर शानदार लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनिया के लोक गीत और अंजु, संध्या व इरम के ढोलना म्हारो ढोलना गीत पर शानदार नृत्य को सभी ने सराहा।

स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली की सभी ने प्रशंसा की। कॉलेज के प्रबन्धक प्रदीप चौहान ने इस अवसर पर आये सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में आने के लिए उनका धन्यवाद अदा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निधि, अन्जू सूर्यवंशी, विनीता, निकिता, भावना, नेहा, शिवानी, मनीषा सहित समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों का कॉलेज के प्रबन्धक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कालेज की प्राचार्या डा विद्योतमा ने किया। इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष रिपुदमन सिंह, गौरीपुर के पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी श्याम सुन्दरी, प्रवक्ता राखी ठाकुर, प्रदीप दीक्षित सहित कालेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम
    error: Content is protected !!