बागपत और दिल्ली में धूम मचा रहा सिसाना के विनित चौहान के बाग का अमरूद

  • आर्गेनिक खेती पर आधारित विनित चौहान के अमरूद के बाग के अमरूदों की बाजार में है भारी मांग, इस बाग के केमिकल रहित अमरूदों को स्वास्थ्य की दृष्टि से माना जाता है बहुत लाभदायक
  • बाग में अमरूद की अनेकों नस्लों के पेड़ों के साथ-साथ आलू बुखारा, अनार, सेब, मौसमी, नींबू, केला, कीनू, लीची, बादाम, आम, कटहल, अंजीर, ऑंवला, बेल पत्थर आदि के पेड़ लगाये गये है

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत जनपद के सिसाना गांव में स्थित विनित चौहान के बाग के अमरूद दिल्ली एनसीआर सहित आस-पास के जनपदों में धूम मचा रहे है। आर्गेनिक खेती पर आधारित विनित चौहान के अमरूद के बाग के अमरूदों की बाजार में बहुत तेजी से मांग बढ़ रही है। केमिकल रहित इन अमरूदों को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक माना जाता है। बाग के संचालक विनित चौहान ने बताया कि वर्तमान में अमरूद के बाग में मुख्य उत्पादक नस्ल थाई वीएनआर अमरूद की है। इसके अलावा चाईनीज अमरूद, सेब अमरूद, काला अमरूद, इलाहबादी, पिंक जैसी अनेकों नस्लों के अमरूद के पेड़ बाग में उपलब्ध है। बाग में आलू बुखारा, अनार, सेब, मौसमी, नींबू, केला, कीनू, लीची, बादाम, आम, कटहल, अंजीर, ऑंवला, बेल पत्थर, मालाबार नीम और मोहगनी टिम्बर जैसे अनेकों उपयोगी पेड़ लगाये हुए है। बताया कि थाई वीएनआर अमरूद नस्ल से साल में दो बार अमरूद प्राप्त होते है। पेड़ लगाने के बाद पेड़ से 2 वर्षो के अन्दर अमरूद प्राप्त होने लगते है। आर्गेनिक खेती से 1 अमरूद के पेड़ से लगभग 40 से 50 किलो अमरूद प्राप्त होते है। विनित चौहान बताते है कि बाग में समस्त खेती आर्गेनिक पद्धति पर आधारित है। खेती में केमिकल का नाममात्र के लिए भी प्रयोग नही होता है, जिस कारण उनके बाग के फल स्वाद से भरपूर तो होते ही है साथ ही साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होते है। उन्होंने बताया कि अमरूद की खेती में उनके पिता जसपाल चौहान, भाई विक्रान्त चौहान, भाभी शशि प्रभा सहित परिवार के समस्त सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!