तिल्दा /नेवरा / तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम सिनोधा की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी के लापता होने की रिपोर्ट उनके परिजनों के द्वारा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को भाटापारा से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

आरोपी का नाम सूरज बघेल उम्र 19 साल सा0 नेवरा है। तिल्दा पुलिस ने उसे धारा 363, 366, 376 भा0द0वि0 एवं 04, 06 पाक्सो के तहत जुर्म दर्ज कर 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया।







Comments are closed.