बहन मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए जमात ए इस्लामी हिंद कोरबा का विरोध प्रर्दशन

हाथरस की बहन मनीषा के साथ दर्दनाक व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई मनीषा को श्रद्धांजलि देते हुए और उसे इंसाफ दिलाने के लिए जमात ए इस्लामी हिंद कोरबा द्वारा घंटाघर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया! जमात ए इस्लामी हिंद के क्षेत्रीय प्रभारी मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मनीषा के साथ बर्बरता पूर्ण घटना हुई और रात के अंधेरे में बिना माता – पिता को शामिल किए अंतिम संस्कार कर दिया गया उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कि सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही है! उन्होंने कहां कि जितनी जिम्मेदारी सरकार की है अपराधियों को सजा दिलवाने की है, उतनी ही जिम्मेदारी हमारी भी है कि हम अपने बच्चों को नैतिकता की शिक्षा दे! उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं के बारे में बताया कि इस्लाम बलात्कारी को केवल कठोर सजा ही नहीं देता है जिससे की अपराधी अपराध करने से डरे बल्कि अन्य किसी भी व्यक्ति के मन में ऐसा जघन अपराध करने का विचार न आए साथ ही साथ समाज का निर्माण करने के लिए यह जरूरी है कि स्वयं व्यक्ति चरित्रवान हो! उन्होंने इस्लामिक शिक्षाओं को बताते हुए कहा कि कुरान में अल्लाह का हुक्म है कि “ मोमिन मर्दों से कह दो कि अपनी निगाहें नीची रखें और अपने गुप्तांगों की हिफाजत करें, यह उनके लिए ज्यादा पाकीजा तरीका है अल्लाह को उसकी पूरी खबर रहती है जो कुछ वह करते हैं!” (कुरान)
उन्होंने सरकार से मांग की, कि स्कूलों के पाठ्यक्रम नैतिकता विषय को में शामिल किया जाए एवं एक आयोग बनाया जाए जिसमें सभी धर्मों के धर्मावलंबी, सामाजिक व कानूनी विशेषज्ञों को शामिल किया जाए ताकि इस समस्या के मूल कारण व उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा कर एक ऐसा कठोर कानून बनाया जाए !इस अवसर पर जमात ए इस्लामी हिंद कोरबा अध्यक्ष शमशेर आलम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दरकशा अंजुम, महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव सितारा अंजुम ने भी सभा को संबोधित किया इस अवसर पर मेहंदी हसन, डॉक्टर सरफराज, रेशमा परवीन, आमना खान, प्रतिभा श्याम कांति यादव, गौरव यादव, संतोष बौद्ध एवं बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग उपस्थित थे!

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!