बड़ी खबर:- 100 फीट की ऊंचाई से गिरे काम कर रहे 2 मजदूर, एक ने तोड़ा दम

मृतक शुभम वर्मा

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

रायपुर। रायपुर के तिल्दा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 फीट ऊपर काम कर रहे 2 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। इधर बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में प्लांट पहुंचे हुए हैं, जहां ताला लटक रहा है।

मृतक का नाम शुभम वर्मा (27 वर्ष) है, जो देवरी का रहने वाला है। हादसा छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हुआ है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शेड की मरम्मत के दौरान दोनों मजदूर नीचे गिर गए। मृत युवक शुभम वर्मा ने अभी 5 दिन पहले ही शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। उसकी 4 महीने की एक बेटी भी है।

तिल्दा के छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में मजदूर शुभम वर्मा और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड पर चढ़कर इसे सुधारने का काम कर रहे थे। अचानक शेड की पाइप खिसकने से दोनों मजदूर ऊपर से नीचे ऑयल भट्ठी के किनारे आ गिरे। हादसे में देवरी निवासी शुभम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय शिवचरण निर्मलकर गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल को तिल्दा के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!