बड़ी खबर :- छत्तीसगढ़ के एयरफोर्स अधिकारी ने दिल्ली में की आत्महत्या,पत्नी ने भी जहर पीकर दे दी जान,एक साल पहले ही हुई थी शादी

जांजगीर / डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल (37) और उनकी पत्नी मोनिका ( 32 ) ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, अजयपाल ने जहर पी लिया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी मोनिका घर आई और उन्होंने भी कमरा बंद कर के सुसाइड कर लिया। दोनों ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड किया है। हालांकि, आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक, अजय पाल ओगरे ने बुधवार देर रात जहर पी लिया था। पत्नी मोनिका अपने कमरे में गई, तो उसने देखा कि पति बेसुध जमीन पर पड़े हुए हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है। इसे देखकर मोनिका घबरा गई और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गुरुवार सुबह मोनिका घर लौटी। पति की मौत से वो बेहद सदमे में थी। उन्होंने भी कमरा बंद कर जहर पी लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।

एक साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि घरवालों से बातचीत में पता चला कि करीब एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। ऐसे में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई या क्या मामला था कि पहले पति और बाद में पत्नी ने खुदकुशी कर ली, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल जांजगीर स्थित परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    अडाणी समूह द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक) के अधिग्रहण के बाद अब इसके तीसरे चरण के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। ₹16,611 करोड़ के भारी-भरकम…

    Read more

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर  जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
    error: Content is protected !!