: बकरा-भात खाकर लौटते समय हादसा, तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, 3 की मौत

तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, 3 की मौत

I जिले में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना 21 जून की शाम 6 बजे की है। तीनों व्यक्ति दादर बस्ती से कोटमेर रामपुर में रिश्तेदार के यहां बकरा भात खाने गए थे, तभी वापसी के दौरान सकदुक्ला क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

सड़क पर पड़ा रहा शव

एक ही गांव के एक ही परिवार के थे

मृतकों की पहचान रामायण सिंह राठिया (43), सादराम राठिया (48) और सुख सिंह राठिया (40) के रूप में हुई है। मृतक तीनों दादर बस्ती के रहने वाले थे, और आपस में रिश्तेदार है। वे रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

तीनों एक ही गांव दादर बस्ती के रहने वाले थे

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

दो मृतकों का पोस्टमार्टम करतला में किया गया, जबकि एक का कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव को दादर लाया जाएगा, जहां एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!