फर्जी दस्तावेजों से 12 लाख रुपये हड़पने की कोशिश, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गिरफ्तार

जांजगीर /चांपा/ प्राकृतिक आपदा से मिलने वाली सहायता राशि का फर्जी प्रकरण बनाकर करीब 12 लाख रुपए निकालने की कोशिश कर रहे नवागढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तुलसीराम धृतलहरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिवक्ता को इसके पहले छेड़छाड़ के मामले में सजा हो चुकी है।

अधिवक्ता संघ नवागढ़ के अध्यक्ष धृतलहरे ने तहसील न्यायालय में पहुंचकर तीन मृतकों के प्राकृतिक आपदाओं से हुई मौत और उनके परिजनों को स्वीकृत आपदा राशि के दस्तावेज प्रस्तुत किए। इनमें ग्राम गंगाजल के करमन सहिस की 21 जुलाई 2021 को तालाब में डूबने से हुई मौत, ग्राम कुटराबोड़ के खीखन राम श्रीवास की 26 जुलाई 2021 को सांप डसने से मौत और ग्राम सेमरा की सोनाली केंवट की 30 अप्रैल 2022 को बिच्छू के काटने से मौत के प्रकरण थे। इनमें प्राकृतिक आपदा से मिलने वाली सहायता राशि करीब 12 लाख रुपए की स्वीकृति दर्शाई गई थी।

तहसील कार्यालय के लिपिक उज्ज् वल तिवारी को इन दस्तावेजों को देखकर संदेह हुआ क्योंकि वकील पीडित परिजनों को साथ नहीं आया था और कुछ मामले दो साल से भी ज्यादा पुराने थे पर स्वीकृति तीन-चार माह पुरानी थे। दस्तावेजों में राहत शाखा की प्रभारी संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी और शाखा के लिपिक उमेश साहू के हस्ताक्षर थे।

लिपिक उज्ज्वल तिवारी ने कलेक्टर कार्यालय के लिपिक उमेश साहू से संपर्क किया और इन मामलों की जानकारी ली। उमेश साहू ने बताया किस तरह का कोई प्रकरण स्वीकृत नहीं किया गया है, तीनों प्रकरण फर्जी हैं तथा उनमें लिपिक व अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर तथा सील हैं। क्लर्क उमेश साहू ने कोतवाली थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पाया गया कि प्रभारी संयुक्त कलेक्टर लिपिक का फर्जी हस्ताक्षर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष तुलसीराम धृतलहरे ने किया । उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली के थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता को एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में पहले सजा हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक उन्हें एक साल की सजा दी गई, जिस अपील करने पर घटाकर 6 माह किया गया। इस अवधि में अधिवक्ता को जेल भी जाना पड़ा था।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!