फर्जी खाता खोल करोड़ों का लेन-देन, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर जुर्म दर्ज

रायपुर । राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित इंडसइंड बैंक के तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बैंक मैनेजर पर आरोप है कि उसने फर्जी बैंक खाता खोलकर करोड़ों का लेनदेन किया है। विदेशों से करोड़ों रुपये मंगाने के साथ घरेलू होम प्रोडक्ट की खरीदी भी की है। यह मामला ईडी जांच के बाद उजागर हुआ है, पुलिस जांच जारी है। 
पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती के अजय यदु (51) का समलेश्वरी ऑफसेट प्रिटिंग फर्म के नाम से पूर्व में कृष्णा कॉम्पलेक्स कचहरी चौक स्थित इंडसइंड बैंक में एक खाता था। उस समय उसने अपना आधार-पेन कार्ड, फोटो समेत केवाईसी बैंक में जमा किया था। बाद में उसने अपना खाता बंद करा दिया, लेकिन आरोपी बैंक प्रबंधक मनीष राव कदम ने उनके इस दस्तावेज, हस्ताक्षर का उपयोग कर कन्हैया सेल्स नाम से एक फर्जी खाता खोल लिया। 
बताया गया कि आरोपी बैंक मैनेजर ने यह खाता खोलने के बाद उससे करोड़ों का लेन-देन किया। फर्जी खाते में विदेशों से भी करोड़ों रुपये मंगाए। विदेशों से करोड़ों के घरेलू होम प्रोडक्ट की खरीदी भी की। लगातार करोड़ों के लेन-देन को देखते हुए ईडी ने अजय यदु को नोटिस भेज इसकी पूरी जानकारी मांगी, तब जाकर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके पहले उसने इस संबंध में बैंक जाकर पूछताछ की, लेकिन यहां उसे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आखिर में उसने इसकी शिकायत मौदहापारा पुलिस में की। 
पुलिस का कहना है कि आरोपी बैंक मैनेजर फिलहाल नौकरी में नहीं है। वह काफी पहले यहां से अपनी नौकरी छोड़ कहीं जा चुका है। पुलिस दस्तावेजों में हेराफेरी कर दूसरे फर्म के नाम से बैंक खाता खोलने और करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मामला दर्जकर जांच में लगी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!