प्रापर्टी की पुरानी रंजिश के चलते युवक का काटा गला, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला सिर, दो गिरफ्तार

बिलासपुर / बिलासपुर में युवक की हत्या करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर युवकों ने प्रापर्टी की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश युवकों ने योजना बनाकर पहले युवक को बुलाया और साथ में ले जाकर शराब पी। फिर चाकू से उसके गले को काट दिया और आंखे निकाल ली। बाद में पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि मस्तूरी स्थित तहसील कार्यालय के पीछे शराब दुकान के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है। युवक की बेहरमी से हत्या की गई थी और गले पर चाकू के निशान थे। उसकी पहचान छिपाने के लिए पत्थर से सिर को कुचल दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के कपड़ों व बैग से उसकी पहचान कराई।

मृतक युवक की पहचान सरकंडा क्षेत्र के मोपका निवासी अनीश सिंह ठाकुर (30) पिता नरेश सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि युवक रविवार की सुबह अपने परिजन को काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इससे परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इधर, सुबह उसकी मौत की खबर आ गई।

युवक की हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा डॉग स्क्वायड के साथ ही एसीसीयू की टीम को लेकर घटनास्थल पहुंची। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान कुछ संदेहियों का पता चला। इसी आधार पर पुलिस ने युवक के साथ अंतिम बार देखे गए दो युवकों को पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि अनीश सिंह और करबला निवासी शिबू खान और अरमान नाम के युवक के साथ वह जमीन का काम करता था, जिसे लेकर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों ने उसकी हत्या की प्लानिंग की थी। रविवार को योजना बनाकर दोनों युवकों ने अनीश को बुलाया था। फिर उसे अपने साथ मस्तूरी लेकर गए, जहां शराब दुकान में उन्होंने शराब खरीदी। इसके बाद तीनों ने मिलकर शराब पी। नशा ज्यादा होने पर युवकों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!