प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रतन लाल शर्मा की स्मृति में लगा भंडारा

□ बागपत के प्रमुख समाजसेवी राजपाल शर्मा जी के द्वारा प्रतिवर्ष अपने पिता की स्मृति में किया जाता हैं भंडारे का आयोजन □ पिताजी इस धरती पर हमारे लिए ईश्वर का साक्षात रूप थे – राजपाल शर्मा

बागपत, उत्तर प्रदेश से विवेक जैन की रिपोर्ट

बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय पंडित रतन लाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर बागपत के मेरठ रोड़ स्थित वात्सायन पैलेस में खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित रतन लाल शर्मा जी को याद किया गया तथा उनके द्वारा किए गए धार्मिक और समाजसेवी कार्यों की सराहना की गई। स्वर्गीय पंडित रतन लाल शर्मा जी के पुत्र और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी पंडित राजपाल शर्मा जी के द्वारा प्रतिवर्ष अपने पिता की स्मृति में इस भंडारे का आयोजन किया जाता है। पंडित राजपाल शर्मा जी ने बताया कि उनके पिता एक सरल और ईमानदार व्यक्ति थे, जिन्होंने संपूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया। वह सकारात्मक सोच वाले महान व्यक्ति थे। कहा कि मेरे पिता मेरे लिए आदर्श हैं। वे अपनी तकलीफ छुपाकर यथासामर्थ्य परिवार की सभी जरूरते पूरी किया करते थे। उनमें वे सारी योग्यताएं मौजूद थी जो एक श्रेष्ठ पिता में होती है। पिताजी इस धरती पर मेरे और परिवार के लिए ईश्वर का साक्षात रूप थे। इस मौके पर एडवोकेट निशांत वत्स, समीर वत्स, सर्वेश मिश्रा, आशु पाठक, आरिफ, टीटू प्रजापति, आराध्या गौड़, कुशाग्र गौड़, हर्षिल गौड़, दीपांशु आदि थे।

  • Related Posts

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!