प्रशंसा! का अपना विशिष्ट स्थान है…बता रहे हैं मूर्धन्य लेखक विक्रम चौरसिया

अगर सच में पूछा जाए तो विश्व की सभी शक्तियों में, जिनमें धन, ज्ञान, एश यह सभी शक्तियां सम्मिलित तो जरूर है लेकिन उनमें प्रशंसा की शक्ति का अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गांधी जी ने अपने साथ आदर्शवादी एवं दृढ़ प्रतिज्ञ नेताओं की ऐसी टीम तैयार किए थे , साथियों जो रणनीति में मतभेदों के बावजूद भी गांधी जी के नेतृत्व के अधीन मिलकर कार्य करते थे। चाहे वे जवाहरलाल नेहरू हो या सरदार पटेल, सरोजनी नायडू हो या सुचेता कृपलानी, मौलाना आजाद हो या गोविंद बल्लभ पंत यह सभी नेता एक महा अभियान में शामिल हुए थे। इसका रहस्य था कि गांधीजी का अपने सभी साथियों में गुण देखने का अभ्यास एवं प्रशंसा करने की कला, दोस्त सच्चाई यही है कि दूसरों में गुण देखना ही सबसे बड़ा गुण है। इतिहास उठाकर देखें तो लिंकन, गांधी, माओ,हो ची मिन्ह ,लेनिन , कैस्ट्रो या नेहरू जी इन सभी में दूसरों की प्रशंसा करने का अभूतपूर्व गुण था। आपको बता दें कि प्रशंसा करने वाला व्यक्ति इस संसार का सर्वाधिक सकारात्मक और किस्मत वाला व्यक्ति होता है। फिर आज से आप भी क्यों नहीं प्रशंसा करने की शक्ति के स्वामी बन इस कला से लोगों को तृप्त करें। लेकिन ध्यान रहे प्रशंसा नपी तुली होनी चाहिए, याद रखना कि आवश्यकता से अधिक प्रशंसक चापलूसी मानी जाती है। प्रशंसा करने के लिए उपयुक्त शब्दों भाव का सहारा ले। प्रशंसा हमेशा हृदय से होनी चाहिए, सच्ची हो, बनावटी नहीं होना चाहिए व ईमानदारी से करनी चाहिए। दोस्त इमानदारी से किया गया प्रशंसा एक साधारण व्यक्ति को असाधारण व्यक्ति बना सकती है तथा इसके साथ ही निराशा को आशा में परिवर्तित कर सकती हैं। कहा जाता है कि फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व का रहस्य ही था कि उनकी प्रशंसा करने की शैली में निहित प्रेरणादायक अभूतपूर्व गुण, बहुत पहले किसी पुस्तक में पढ़ा था कि सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट से जब उसके सेनापति मिलकर बाहर निकलते थे तब ऐसा अनुभव करते थे सेनापति की जैसे उनकी ऊंचाई एक इंच बढ़ गई हो। दोस्तों नेपोलियन उनसे इतने सम्मान से व्यवहार करता था कि वे आत्म सम्मान से अभिभूत हो उठते थे। नेपोलियन के ऐसे प्रेरणादायी शब्द सेनापतियों के हृदय को छू लेते थे , जब सम्राट नेपोलियन अपने सेनापतियों को बोलते थे कि आप पर भरोसा है तथा सारे फ्रांस को आप पर भरोसा है। दोस्त इसी प्रकार से हमें भी अपने जीवन में ईमानदारी के साथ लोगों को प्रेरित और प्रशंसा करना चाहिए । क्या दोस्तों यह एक रुचिकर एवं शाश्वत सत्य नहीं है कि विश्व के सभी धर्मों में ईश्वर के लिए की जाने वाली सभी प्रार्थनाओं में ईश्वर की प्रशंसा की ही प्रधानता होती है । आप ध्यान से देखिए दुर्गा सत्प्तशती , हनुमान चालीसा, शिव चालीसा, बाइबल कुरान सभी ग्रंथों में देखें तो ईश्वर अथवा आराध्य देव की प्रशंसा की गई है। शेक्सपियर के शब्दों को ध्यान में रखना वह कहते हैं कि हर वस्तु में अच्छाई है , इसलिए हम भी आज आपसे कहते हैं कि प्रत्येक स्थिति एवं प्रत्येक व्यक्ति अथवा वस्तु में आप आज से गुण देखना शुरू कीजिए । जब भी आपको संशय लगने लगे कि किसी का प्रशंसा करें कि नहीं तो इसे कर ही दीजिएगा क्योंकि प्रशंसा का लाभ आपके लिए हो या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि दूसरों के लिए ईमानदारी से किया गया प्रशंसा अवश्य लाभदायक होगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!