प्रदेश में कोरोना 33 हजार पार- चारो और हाहाकार

प्रदेश में कोरोना 33 हजार पार

रायपुर । 
प्रदेश में कोरोना मरीज 33 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले  1884 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 33 हजार 387 हो गई है। इसमें से 287 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 15 हजार 533 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 17 हजार 567 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है।

प्रदेश में कोरोना अब बेकाबू सी हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.30 बजे 1514 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  453 मरीज रहे। दुर्ग जिले से दुर्ग  से 226, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर  व रायगढ़ से 103-103, जांजगीर-चांपा  से  68,  कोरिया से 52, बलौदाबाजार  से  39, दंतेवाड़ा  से  37,  बालोद  व बीजापुर  से  34-34,  कोरबा  व  सरगुजा से  26-26,  धमतरी  से 25, बेमेतरा  व  मुंगेली  से 20-20, गरियाबंद व बस्तर से 18-18, बलरामपुर व नारायणपुर से 10-10,  महासमुंद से 9,  कबीरधाम  से  7,  सूरजपुर  व  कांकेर  से  6-6,  जशपुर  व  कोंडागांव  से  5-5, सुकमा से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व अन्य राज्य से 1-1 शामिल रहे।  

इसके बाद रात 11 बजे  370 और नए पॉजिटिव  की  पहचान  की गई,  जिसमें  रायपुर  से 213,  धमतरी  से  30,  सूरजपुर  से  27,  बस्तर  से  24, कोरबा  से  18,  दुर्ग  से  17,  गरियाबंद  से  7,  जशपुर  से  6,  बेमेतरा  व  कोरिया  से 5-5,  बलौदाबाजार  से  4,  सरगुजा  व  बलरामपुर  से  3-3,  मुंगेली  से  व अन्य  राज्य  से  2-2,  बालोद,  महासमुंद,  बिलासपुर  व  कांकेर  से  1-1  शामिल रहे। दूसरी तरफ कल 10 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इन सभी के संपर्क में आने वालों की जांच जारी है। 578 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। 

स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि सैंपलों की जांच जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, ज्यादा संख्या में पॉजिटिव भी सामने आ रहे हैं। सितंबर के बाद यहां कोरोना मरीज कम हो सकते हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में बीती रात तक करीब 5 लाख 96 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। आगे सैंपलों की जांच जारी है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने लोग पूरी सावधानी बरतें और नियमों का लगातार पालन करें। 

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!