
रायपुर । प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 81 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 38 सौ 42 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 81 हजार 617 हो गई है। इसमें से 645 मरीजों की मौत हो चुकी है। 36 हजार 580 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 35 हजार 244 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10.15 बजे 3842 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक 672 मरीज रहे। दुर्ग से 436, जांजगीर-चांपा से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से 185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाड़ा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कबीरधाम से 65, सुकमा व कांकेर से 63-63, बलौदाबाजार, सूरजपुर व सरगुजा से 62-62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोंडागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 3 एवं अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, कल 17 मरीजों की मौत हो गई। इसमें 10 लोगों की मौत सिर्फ कोरोना से हुई है। बाकी 7 की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना से हुई है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान चल रही है। 2614 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। बाकी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना जांच 9 लाख से अधिक हो चुकी है। आगे और भी सैंपलों की तेजी से जांच की जा रही है। दूसरी तरफ लापरवाही के चलते कुछ मरीज अब दम तोडऩे भी लगे हैं। ऐसे में नियमों का पालन बहुत ही जरूरी है।






Comments are closed.