पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल, CDSCO रिपोर्ट में खुलासा

नईदिल्ली/ आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाएं औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं। गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई दवाओं की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है।

ये दवाएं टेस्ट में हुई फेल

इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन हर महीने दवाईयों की जांच के लिए कुछ दवाओं को चुनता है। फिर उनकी जांच की जाती है। इस बार सरकारी संस्था ने विटामिन सी और डी3 की टैबलेट्स शेल्कल, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी सॉफ्टजेल, एंटीएसिड पैन-डी, पैरासिटामोल आईपी 500 एमजी, डायबिटीज की दवा ग्लिमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन जैसी दवाई का टेस्ट किया था। जो क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं। 

ये दवाएं हेटेरो ड्रग्स, एल्केम लैबोरेटरीज, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (एचएएल), कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, मेग लाइफसाइंसेज, प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर कई दिग्गज दवा निर्माता कंपनियों द्वारा बनाई गई थीं।  

पेट संक्रमण में खाई जाने वाली ये दवाई भी हुई फेल

पेट के संक्रमण के इलाज के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दवा मेट्रोनिडाजोल, जिसे पीएसयू हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित किया जाता है, उन दवाओं में से एक है जो गुणवत्ता परीक्षण में विफल रही है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!