पूर्व सैनिकों के लिए निर्मित पाली क्लीनिक भवन का लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने किया लोकार्पण

बिलासपुर :- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों के लिए निर्मित पाली क्लीनिक भवन का लोकार्पण किया गया। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत,पीवीएसएम,एवीएसएम, एसएम जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया ने लोकार्पण किया। इस शुभ अवसर पर ब्रिगेडियर टी एस बावा,एसएम कमांडर कोसा,संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर, सीएमडी एसईसीएल, कर्नल अशोक, कर्नल केसरवानी,कर्नल राजेंद्र सिंह, कर्नल(Veterans),ग्रुप कैप्टन संजय पाण्डेय,प्रभारी पूर्व सैनिक कल्याण कमांडर हरिश्चंद्र तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कमांडर संदीप मुरारका,कैंटीन अधिकारी, भारी संख्या में वेटरन ऑफिसर,१०० से अधिक भूतपूर्व सैनिक और सभी स्टाफ उपस्थित रहे। जनरल शेखावत ने बिल्डिंग के उद्घाटन के उपरांत सभी पूर्व सैनिकों को को सम्बोधित किया और एस ई सी एल और गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये। गौरतलब है कि इस बिल्डिंग की परिकल्पना और योजना राज्य सैनिक बोर्ड,जिला प्रशासन बिलासपुर और जिला सैनिक बोर्ड, बिलासपुर ने बनाई थी और इनके अथक प्रयासों से इस भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। सबसे खास बात यह है कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूरे सैनिकों की पॉलिक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन और सैनिक विश्राम गृह एक साथ मिलकर सैनिक कल्याण का कार्य करते हैँ। आने वाले समय में जिला सैनिक कल्याण परिसर एक आदर्श प्रस्तुत करेगा और नये आयाम स्थापित करेगा।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!