पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बालको क्षेत्र के जल भराव से प्रभावित बस्ती वासियों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बालको क्षेत्र के जल भराव से प्रभावित बस्ती वासियों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए

 – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बालको क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल भराव की शिकायत पर प्रभावितों से मुलाकात करने एवं उनकी समस्याओं से अवगत होने बालको पहुंचे । जहां श्री अग्रवाल ने जलभराव से प्रभावित बस्ती वासियों से भेंट मुलाकात किया और उनके समस्याओं से अवगत हुए। शांति नगर, रिंग रोड ढेंगुरनाला बीहीबाड़ी एवं कुलिंग टावर के निवासियों ने बताया कि बरसात की पहली पानी से हमारा पूरा बस्ती जलमग्न हो गया।

जहां बरसात का पानी गंदी नालियों के कचरों के साथ दुकान एवं घरों मंे घुस गया, घर के समानों को सुरक्षित रखने का भी समय नहीं मिला सैंकड़ों परिवारजनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है । राशन सामग्री के साथ घर के जरूरी सामान पानी मंे खराब हो गये ।

इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिह अग्रवाल ने बालको के कई स्थानों में भ्रमण कर विगत दिनों हुए जल भराव की समस्या का सामना करने वाले प्रभावितों से मुलाकात कर कहा कि बालको के विभिन्न स्थानों पर पानी भरने और लांेगो को हुई परेशानी के बारे में मुझे फोन के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने अवगत कराया तब मैं रायपुर में था और कल रात कोरबा वापस आकर आज यहां के रहवासियों से मिला जिसमंे महिलाओं ने बताया कि उनके घरो में 3 से 5 फीट तक पानी भर गया था जिसका असर अभी भी दिख रहा है ।

ऐसी स्थिति में बीमारियाँ फैल सकती है । श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्य रूप में नगर पालिका का दायित्व है कि बरसात के पहले पानी निकासी के लिए नालियों की साफ सफाई, बिजली – पानी, सड़क – नाली आदि मुलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करे लेकिन इसके साथ साथ इस समस्या का सबसे बड़ा कारण जो है वह बालको प्रबंधन है । बालको प्रबंधन ने जो कुलिंग टावर का निर्माण किया उस स्थान पर नाला बहता था, उसके रोक दिया गया इसके अलावा अभी फिर से प्लांट का काम शुरू हुआ है जिसमें केम्प बना लिये और पानी निकासी के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया जिसके कारण यहां के लोंगो का जीना दूभर हो गया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि बालको के विस्तार से बालको क्षेत्र के लोंगो को रोजगार के साथ – साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाये ंदेने के अपने जुबान पर बालको खरा नहीं उतरा है ।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बालको को अपने आसपास के गावों को गोद लेना चाहिए लेकिन यहां ऐसा लग रहा कि जिला प्रशासन ने बालको को गोद ले लिया है । जिला प्रशासन के किस दबाव में काम कर रहा है, क्या मजबूरी है समझ से परे है । बालको के जन विरोधी एवं नियम विरूद्ध कार्यशैली का हम विरोध करते हैं अगर समय रहते बालको प्रबंधन, जिला प्रशासन, निगम प्रशासन यहां ध्यान नहीं देता है तो आने वाले समय पर बालको प्लाॅट एवं जिला प्रशासन का घेराव भी किया जा सकता है ।

इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चैहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पार्षद मुकेश राठौर, नारायण कुर्रे, डाॅ.रामगोपाल कुर्रे, पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पीयुष पाण्डेय, महेन्द्र थवाईत(गुड्डु) पंचराम आदित्य, पार्षद बद्रीकिरण, राजू बर्मन, पूर्व पार्षद देवी दयाल सोनी, पूर्व पार्षद गंगाराम भाराद्वाज, लखन लाल सहिस, अजीत बर्मन, मुन्ना खान, मनोज भारिया, के के चैकसे, गिरधारी बरेठ, बल्लु थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, ए डी जोशी, चंद्र कुमार निर्णेजक, ए अंसारी, भवानी साहू, बुद्धेश्वर चैहान आदि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!