पूर्व पार्षद एवं एल्डरमेन अजय तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 18 साल की आयु से अधिक सभी वयस्कों को टीकाकरण अभियान में सम्मिलित करने की माँग की

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

तिल्दा / नेवरा / पूर्व पार्षद एवं एल्डरमैन अजय तिवारी ने पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना तेज़ी से फैल रहा है और जनसंख्या के अनुपात में मृत्यु-दर में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को आज पीछे छोड़ दिया है और पूरे भारत में प्रथम स्थान पर जा पहुँचा है- जो कि प्रदेश के लिए बेहद चिंताजनक है।

अजय ने आगे लिखा कि भारत सरकार ने 45 साल की आयु से अधिक के नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है किंतु टीकाकरण की वर्तमान गति से प्रदेश में मात्र इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने में 2 साल लग जाएँगे। इस दौरान लाखों लोगों की जाने जा सकती है।

अजय ने लिखा कि 18-45 वर्ष की आयु के लोग छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी हैं और इस वर्ग को वर्तमान में चल रहे टीकाकरण अभियान के दायरे से बाहर रखने से छत्तीसगढ़ में कोरोना विकराल रूप धारण कर लेगा। अजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 18 साल की आयु से अधिक छत्तीसगढ़ के सभी वयस्कों को टीकाकरण अभियान में सम्मिलित किया जाने का अविलम्ब आदेश पारित करने की कृपा करें।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!