
कोरबा/उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसमा में निवासरत पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारे लाल के पुत्र, पुत्र वधू सहित तीन लोगों की बुधवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी व मौके से फरार हो गया है । हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी सहित खोजी डॉग की टीम मौके पर पहुंच गई है । मामले की जांच शुरू कर दी है एक साथ तीन लोगों की हत्या की वारदात सामने आने से पुलिस सकते में आ गई है । पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है बताया जाता है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू सहित अन्य अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं । और मामले की बारीकी से जांच में जुटे हुए हैं अब देखना है कि आखिर एक साथ तीन लोगों की हत्या किसने और क्यों की है गांव में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा सरगर्म है ।







Comments are closed.