पुष्पांजलि के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी : सांसद ज्योत्सना महंत

सांसद ज्योत्सना महंत ने एमपी के डीजीपी से की सिंगरौली पुलिस की शर्मनाक सलाह की शिकायत, कहा- कोरबा एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिलाया है भरोसाकोरबा। लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद व महिला सशक्तिकरण संबंधी स्थायी संसदीय समिति की सदस्य श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रलिया निवासी उमेंद दास की सुपुत्री पुष्पांजलि महंत की कथित तौर पर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चार दिन पूर्व हुई हत्या और परिजनों द्वारा दुष्कर्म के आरोप के बाद पुष्पांजलि की हत्या और पीएम नहीं किए जाने की घटना संज्ञान में आने के बाद सांसद ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है। रलिया निवासी उमेंद दास की सुपुत्री पुष्पांजलि का शव लेकर परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय कोरबा पहुंचे थे। सांसद ने पुलिस अधीक्षक कोरबा से मोबाइल में बात कर मध्यप्रदेश पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कड़ी कार्यवाही और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मध्यप्रदेश सिंगरौली पहुंचे थे। जहां पर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मामले में उचित सहयोग न मिलने पर सांसद ने पुलिस के अधिकारी से बात करना चाहा। जिस पर मौके पर उपस्थित अधिकारी ने सांसद को अपने प्रदेश के मामलों में हस्तक्षेप करने की सलाह दी जिसकी भी शिकायत सांसद ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक से की है। महिलाओं की सुरक्षा और अत्याचार जैसे गंभीर मामले में छत्तीसगढ़ को छोड़ मध्यप्रदेश के मामले में हस्तक्षेप न करने सिंगरौली पुलिस की सलाह को लेकर गहरी आपत्ति जताते हुए मध्यप्रदेश के डीजीपी से शिकायत की है। सांसद ने कहा कि कोरबा पुलिस अधीक्षक ने परिजनों और मुझे आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!