पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन,5 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम,खेलकूद के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोरबा/ पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा “सामुदायिक पुलिसिंग” के क्षेत्र में एक ऐसे सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम की शुरूआत की गई है जिससे पुलिस कर्मियों के बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक मनोबल बढ़ सके उनका उत्साहवर्धन हो सके।

आज रविवार को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस लाइन परिसर में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि हममें आपस में सामंजस्य व लीडरशिप का भाव भी पैदा करता है।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में जिले के पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आज पुलिसकर्मियों के बच्चे-बच्चियों ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया । पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में शामिल करीब 200 बच्चों को खेल भावना की शपथ दिलाई और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं
दी ।

प्रतियोगिता के बारे जानकारी देते हुए रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 दिनों तक चलेगी खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ।अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे ।

आज पहले दिन जूनियर बालिका की 03 टीम, सीनियर बालिका की 03 टीम और बालक की 02 टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगता हुई। जिसमें बालक में टीम वीर नारायण व जूनियर बालिका में टीम बिलासा और सीनियर बालिका में रानी धनराज टीम विजय रही। इसी तरह खोखो में बालक की 02 टीम व बालिका की 02 टीम ने हिस्सा लिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में जहाँ टीम वीर नारायण ने बाजी मारी वहीं खोखो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में टीम रानी दुर्गावती ने अपना परचम लहराया।
रक्षित निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को बच्चो के बीच लंबी कूद,ऊँची कूद, गोला फेंक व 100 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।

इस मौके पर कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू व सूबेदार भुनेश्वर कश्यप भी उपस्थित रहे। खेल को सफल बनाने में स्कूल शिक्षा विभाग के पीटीआई अजीत शर्मा, विवेकानंद गोपाल, रामनारायण डड़सेना, गोपालदास महंत, सावित्री जायसवाल , मानकर करेंगा, कृष्णा जायसवाल, नैतिक दास और पीयूष पांडेय ने अपना योगदान दिया।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!