
रायपुर। राजधानी की सायबर टीम को इस आईपीएल सीजन में बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक का सट्टा पट्टी के साथ एक कंप्यूटर 8 मोबाइल और एक आई-20 एक इको स्पोर्ट्स कार जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि चलती चार पहिया वाहन में हाईटेक तरीके से रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिल रही थी। इस पर प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू के नेतृत्व में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए थे।
इसी क्रम में थाना तेलीबांधा की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मुम्बई बनाम कोलकाता के मध्य चल रहे मैच में 04 व्यक्ति ईको स्पोट्र्स में सवार होकर तेलीबांधा क्षेत्र में घुम – घुम कर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे है।
सूचना पर थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ करते हुए उन्हें पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया और पुलिस टीम द्वारा अंततः उक्त वाहन को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. चैक के पास पकड़ा गया।
वाहन के अंदर 04 व्यक्ति सवार थे जो हाईटेक तरीके से लैपटॉप और मोबाईल में लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे थे। जिस पर टीम द्वारा गौरव सबरवाल, छोटे देवांगन, महेन्द्र देवांगन और मो. रईस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 12,000/- रूपये, 01 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल फोन एवं 01 करोड़ रूपये से उपर की सट्टा पट्टी तथा घटना में प्रयुक्त उक्त ईको स्पोर्ट्स वाहन को जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लॉकडाउन होने से उन्हें होटल में कमरा या अन्य कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर वे लोग वाहन में ही घुम – घुम कर लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे थे।
आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।






Comments are closed.