पुलिस का बड़ा एक्शन ‘दैनिक भास्कर’ समाचार पत्र के संपादक पर FIR दर्ज

चेन्नई / तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर’ के संपादक और ‘तनवीर पोस्ट’ के मालिक तनवीर अहमद के खिलाफ यह झूठी खबर फैलाने के लिए मामला दर्ज किया है, उन्होंने तमिलनाडु में हिंदी भाषी प्रवासी श्रमिकों पर हमले की खबर को प्रकाशित किया था। तमिलनाडु पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि तिरुपुर उत्तर पुलिस स्टेशन ने दैनिक भास्कर के संपादक पर आईपीसी की धारा 153ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया है।

बयान के मुताबिक, अखबार के संपादक को यह बताना होगा कि उन्हें यह खबर कहां से मिली और क्या उन्होंने इसे सत्यापित किया। पुलिस ने कहा कि बड़े अखबारों को अधिक जिम्मेदार तरीके से खबरों को प्रकाशित करना चाहिए। Also Read – 75 साल के व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या तिरुपुर पुलिस ने तनवीर पोस्ट के तनवीर अहमद के खिलाफ भी झूठी खबरें फैलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इसी तरह, थूथुकुडी पुलिस ने अफवाह फैलाने के लिए आईपीसी की छह धाराओं के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत उमराव पर मामला दर्ज किया। तमिलनाडु के पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा नेता फरार है। गौरतलब हो कि उमराव ने ट्वीट कर कहा था कि तमिलनाडु में 12 प्रवासी हिंदी भाषी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया और उनकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और यह पूरी तरह झूठा पाया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तमिलनाडु के डीजीपी, सी सिलेंद्रबाबू ने तमिलनाडु में काम करने वाले हिंदी भाषी राज्यों के प्रवासी कामगारों के खिलाफ नफरत फैलाने की ऐसी घटनाओं का खंडन किया।

  • Related Posts

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    जांजगीर-चांपा 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की…

    Read more

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    अडाणी समूह द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक) के अधिग्रहण के बाद अब इसके तीसरे चरण के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। ₹16,611 करोड़ के भारी-भरकम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन
    error: Content is protected !!