पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल पहुंचे ग्रामीणों के बीच

■ग्रामीणों से किया सीधा संवाद■
■शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पुलिसिंग पर जोर■
■मां मड़वारानी मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगी अमन चैन की दुआ■

कोरबा/ पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल आज थाना उरगा क्षेत्र के गामों का भ्रमण एवम कानून व्यवस्था की जानकारी लेने निकले ,ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना औऱ कानून व्यवस्था की जानकारी ली ।
छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री डीएम अवस्थी द्वारा विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों का मीटिंग लेकर शहरी पुलिसिंग के अलावा ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देने के निर्देश दिए थे । पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने सभी थाना प्रभरियों को निर्देश का पालन करने आदेशित किया है ,निर्देश के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा गांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है । आज पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल स्वयं थाना उरगा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के भ्रमण पर निकले । भ्रमण दौरान गांव में रुक-रुक कर ग्रामीणों, स्कूली शिक्षकों ,शासकीय कर्मचारियों से कानून व्यवस्था, उरगा पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है? , शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही होती है या नहीं?, महिला सुरक्षा ,गांव में ठगी करने वाला गिरोह तो नहीं घूम रहा है ?,सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं ?,शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति, आदि विषयों पर चर्चा की । ग्राम मड़वारानी में साप्ताहिक बाजार लगा देख कर साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणों से खेती किसानी ,फ़सल की स्थिति आदि के सम्बंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना । बाजार में आसपास के गांवों सहित जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के ग्रामीण और व्यापारी भी आए थे । श्री भोजराम पटेल ने सब्जी बेच रहे ग्रामीणों से बातचीत किया और बरसात के मौसम में कौन कौन सी सब्जी की खेती किए हैं ,खेती में किस तरह की परेशानी आ रही है , जैसी जानकरियां ली और सब्जी भी खरीदा । साथ ही माँ मड़वारानी के मंदिर में पूजा अर्चना कर कोरबा जिले वासियों के अमन चैन की दुआ भी मांगी । इस दौरान थाना प्रभारी उरगा श्री विजय चेलक सहित थाना के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!