पुरुष नसबंदी पर फैली भ्रांतियों को दूर करेगा जागरुकता रथ पुरुष नसबंदी के बाद पुरुष को नहीं होती किसी भी प्रकार की कमजोरी पुरुष नसबंदी है परिवार नियोजन का स्थायी साधन

रायपुर । मिशन परिवार विकास के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता के लिए जागरुकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रथ को हर वार्ड में भेजकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को पुरुष नसबंदी के बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही सभी मितानिन, एएनएम और आंगनबाड़ी लोगों को नसबंदी कराने के लिए प्रेरित भी करेंगी।
जागरुकता रथ की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने कहा, यह रथ पुरूष नसबंदी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों और भ्रांतियों के कारण नसबंदी से हिचक रहे पुरुषों को जागरुक करेगा ।
डॉ. बघेल ने कहा समाज में फैली भ्रांतियों के कारण पुरुष नसबंदी करवाने से हिचकिचाते हैं । लोगों को लगता है कि नसबंदी कराने से मर्दाना ताकत में कमी आ जाएगी या शारीरिक कमजोरी आ जायेगी इस कारण लोग पुरूष नसबंदी नहीं कराते हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है । वैज्ञानिक रूप से किसी प्रकार की कमजोरी पुरुष को नहीं होती है। इसका ऑपरेशन पहले की तुलना में अब अधिक आसान हो गया है ।पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का स्थायी उपाय नसबंदी हैयह बिना चीरा, बिना टांका लगाए10 मिनट में होने वाला आप्रेशन है।
पुरूष नसबंदी हेतु मोबिलाइजेशन सप्ताह 21 से 27 नवंबर तक चलेगा ।इस दौरान हितग्राहियों को पंजीकृत किया जाएगा और 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक नसबंदी की प्रक्रिया की जाएगी पखवाड़े के अंतर्गत समस्त गतिविधियों को कोविड-19 संबंधित समस्त सावधानियां एवं सलाह को सुनिश्चित करते हुए मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यत: शारीरिक दूरी, मास्क पहनने, संक्रमण की रोकथाम का पूर्णता पालन सुनिश्चित किया जाएगा ।
मोबिलाइजेशन फेस में ये गतिविधियां होंगी आयोजित
अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत चर्चा और पुरुष नसबंदी के फायदे हितग्राहियों को बताये जाऐंगे। ‘मोर मितान मोर संगवारी’ का आयोजन दिशा निर्देश के अनुसार किया जाएगा । साथ ही पुरुष नसबंदी से संबंधित मिथकों को दूर करने के लिए परामर्श भी प्रदान किया जाएगा । प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल माध्यम के प्रयोग को बल दिया जाएगा ।
कंटोनमेंट एवं बफर जोन में मोबाइल वेन की व्यवस्था कर प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रचार प्रसार के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी सावधानी रखी जाएगी कहीं भी अधिक भीड़ एकत्रित ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा ।

इस अवसर पर ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी एवं परिवार नियोजन के नोडल डॉ.एसके सिन्हा, जिला आरएमएनसीएच सलाहकार डॉ.रंजना गायकवाड, ए एस ओ डीके बंजारेउपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!