
कांग्रेस के एक चर्चित चेहरा और पीके अग्रवाल जी के अभिन्न मित्र हाजी इकबाल दयाल बताते हैं- मेरा पीके अग्रवाल जी से संबंध लगभग 40 साल रहा 1975 में मैं अक्सर उनके लघु भ्राता पवन कुमार बजाज के यहां बैठा करता था हमारी अच्छी मित्रता थी एक दिन पीके भैया ने मुझसे कहा की भाई! कभी कभी हमारे यहां भी चले आया करो….इसके बाद जब हमारी मुलाकाते होने लगी तो मैं उनकी विद्वता से बहुत प्रभावित हुआ उन्होंने विधि का जो ज्ञान मुझे दिया वह आजीवन मेरे काम आता रहा। मैं कोई विधि स्नातक नहीं था मगर रात 11 बजे 12 बजे तक हमारी संगत हुआ करती थी उनकी एक एक बातें सुनकर के मैं अपने जेहन में बैठाता रहता था रहता और चर्चा का दौर चलता रहता। इस तरह से यह कह सकता हूं कि विधि का जो मुझे ज्ञान मिला है वह मेरे जीवन और मेरे मित्र परिजनों को हमेशा काम आता रहता है। यहां मैं एक बात बताना चाहूंगा कि पीके अग्रवाल जी जहां एक अदम्य में व्यक्तित्व के स्वामी थे वही मैंने यह भी देखा कि वह गरीबों के हितैषी थे यह घटना मेरी आंखों के सामने की है जब उनकी श्रीमती जी हमारी आदरणीय भाभी जी का एक्सीडेंट हुआ था और कई हड्डियां टूट गई थी तो जिस ड्राइवर ने एक्सीडेंट किया था उसके प्रति पीके अग्रवाल जी की मानवीयता देख कर के मैं चकित था। पीके भैया ने जहां उसको खुद पैसे देकर के पुलिस से बचाया वही मामले मुकदमे में भी उसकी मदद की। ऐसे न जाने कितने लोगों को उन्होंने अपने जान से और सदभावना पूर्वक मदद की वह अपने आप में इतिहास में छुपी हुई बातें हैं जो कोई नहीं जानता। मगर 40 साल की मित्रता में मैंने यह देखा कि पीके अग्रवाल में बेहद कोमल भावनाएं थी वह छोटी-छोटी बातों पर उद्वेलित हो जाते थे अपने विधि ज्ञान से लोगों को मदद करते थे। उनके राजनीतिक संबंध भी बड़े-बड़े नेताओं से थे अपने समय के दिग्गज कांग्रेसी के मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ला से संबंध तो थे ही अन्य बड़े राजनीतिक जो से भी मैंने उनके संबंध और साथ बैठ कर की चर्चा करते हुए देखा। पीके भैया का कृष्णा लाल जायसवाल, प्यारेलाल कंवर, बोध राम कंवर डॉ चरणदास महंत जाने कितने नेताओं से नजदीकी संबंध हुआ करता था अपने विधि ज्ञान से उन्होंने कोरबा के इतिहास में जो लकीर खींची है वह अप्रतिम है मेरा उन्हें शत-शत नमन और आज के अधिवक्ताओं से आग्रह है कि हो सके तो पीके अग्रवाल जी के व्यक्तित्व को समझें और उसके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करें।








Comments are closed.